
वर्ल्ड कप का आयोजन 30 सितंबर से 2 नवंबर तक चलेगा। महिला एकदिवसीय वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया गत चैंपियन है, जो विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 1 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से करेगा। बता दें कि, वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला 5 अक्टूबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का शेड्यूल
30 सितंबर- IND vs SL- बेंगलुरु-3 बजे
5 अक्टूबर- IND vs PAK- कोलंबो, 3 बजे
9 अक्टूबर- IND vs SA- विजाग- 3 बजे
12 अक्टूबर-IND vs AUS- विजाग 3 बजे
19 अक्टूबर- IND vs ENG- इंदौर-3 बजे
23 अक्टूबर- IND vs NZ- गुवाहाटी-3 बजे
26 अक्टूबर- IND vs BAN- बेंगलुरु-3 बजे
गौरतलब है कि, ऑस्ट्रेलिया 7 बार महिला वनडे वर्ल्ड कप की विजेता बन चुकी है, वहीं इंग्लैंड ने चार बार और न्यूजीलैंड एक बार चैंपियन बनी है। भारतीय टीम कभी महिला वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीत सकी है, लेकिन 2 बार उपविजेता जरूर बनी है।
Discover more from IPL FAN ZONE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.