
India New Zealand Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2026 में 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज होगी. रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे में खेलते नजर आएंगे. सीरीज 11 जनवरी से 31 जनवरी तक 8 शहरों में होगी.
- भारत-न्यूजीलैंड सीरीज 11 से 31 जनवरी 2026 तक होगी.
- रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे में खेलेंगे.
- सीरीज में 3 वनडे और 5 टी20 मैच होंगे.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम अगले साल होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले न्यूीजलैंड के खिलाफ मुकाबलों से इसकी तैयारी करेगी. टीम इंडिया को चैंपियन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा को दोबारा खेलते देखने की चाहत भी पूरी होगी. बीसीसीआई ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे और टी20 सीरीज का कार्यक्रम जारी कर दिया है. 3 वनडे और 5 टी20 सीरीज खेलने के लिए न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर आएगी.
रोहित और विराट उतरेंगे खेलने !
इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली कब खेलने उतरेंगी हर एक फैन को यह जानना था. टी20 से पहले ही दोनों ने संन्यास ले लिया था मतलब अब ये जोड़ी सिर्फ वनडे में खेलती नजर आने वाली है. न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले साल 3 वनडे मुकाबला खेला जाना है और इसमें रोहित के साथ विराट कोहली के खेलने की उम्मीद है. पाकिस्तान की मेजबानी में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद पहली बार वनडे में रोहित शर्मा कप्तानी करते नजर आ सकते हैं.
भारत- न्यूजीलैंड सीरीज का कार्यक्रम
मैच नंबर | तारीख | दिन | भारतीय समय | मुकाबला | वेन्यू |
---|---|---|---|---|---|
1 | 11 जनवरी, 2026 | रविवार | 1:30 PM | 1st ODI | बडौदा |
2 | 14th जनवरी, 2026 | बुधवार | 1:30 PM | 2nd ODI | राजकोट |
3 | 18th जनवरी, 2026 | रविवार | 1:30 PM | 3rd ODI | इंदौर |
4 | 21 जनवरी, 2026 | बुधवार | 7:00 PM | 1st T20I | नागपुर |
5 | 23 जनवरी, 2026 | शुक्रवार | 7:00 PM | 2nd T20I | रायपुर |
6 | 25 जनवरी, 2026 | रविवार | 7:00 PM | 3rd T20I | गुवाहाटी |
7 | 28 जनवरी, 2026 | बुधवार | 7:00 PM | 4th T20I | वाइजैक |
8 | 31 जनवरी, 2026 | शनिवार | 7:00 PM | 5th T20I | त्रिवेंद्रम |
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें
Discover more from IPL FAN ZONE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.