
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और जौनपुर की मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज का रिश्ता फाइनल हो गया है। आईपीएल 2025 खत्म होने के बाद 8 जून को दोनों की सगाई होगी। ये सगाई लखनऊ के फाइव स्टार होटल में होने जा रही है जबकि शादी इसी साल 18 नवंबर को वाराणसी के ताज होटल में होगी।
दरअसल, रिंकू और प्रिया की शादी की खबरें इस साल जनवरी में तब सुर्खियों में आई थीं जब प्रिया के पिता करकर तूफानी ने पु्ष्टि की थी कि उनके परिवार ने रिंकू के पिता के साथ शादी को लेकर बातचीत की है।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, वाराणसी के एक फाइव स्टारा होटल में शादी के सभी कार्यक्रम होंगे। वहीं सगाई में सीमित संख्या में गेस्ट शामिल होंगे। लखनऊ के 5 सितारा होटल में आयोजित होने वाली इस सगाई में 21 सासंदों को न्योता भाजा गया है। सगाई में पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पूरा परिवार आमंत्रित है। सगाई में भारती क्रिकेट टीम के कई बड़े खिलाड़ियों के भी शामिल होने की संभावना है। विराट कोहली और गौतम गंभीर भी सगाई में शामिल हो सकते हैं। प्रिया सरोज और रिंकू की सगाई और शादी में राजनीति और खेल जगत से जुड़ी कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं।
बता दें कि, इस साल जनवरी में ही क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी के चर्चा शुरू हो गई थी। तभी साफ हो गया था कि प्रिया और रिंकू जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन तब शादी और सगाई की डेट फाइनल नहीं हो पाई थी। बता दें कि, सांसद प्रिया सरोज, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तूफानी सरोज खुद गाजीपुर की सैदपुर और जौनपुर की मछलीशहर सीट से तीन बार सासंद रह चुके हैं। जनवरी में जब रिंकू सिंह और प्रिया की शादी की चर्चा चली थी तब प्रिया के पिता तूफानी सरोज ने बताया था कि टी20 और आईपीएल के बाद दोनों की सगाई की तारीख तय की जाएगा। अब आखिरकार दोनों की शादी की सगाई और शादी की तारीख पक्की कर दी गई है।
Discover more from IPL FAN ZONE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
https://forgavedisciplinetolerance.com/vtdi6v4z?key=51ae068e954c3f00f5d46eb845950633
https://forgavedisciplinetolerance.com/vtdi6v4z?key=51ae068e954c3f00f5d46eb845950633